रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर रूरल पुलिस ने रॉकी फाजिल्का का गैंग चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से हथियार भी मिले है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी एमसी कॉलोनी फाजिल्का के रूप में हुई है।
आरोपी ने जालंधर के महतपुर में रहने वाले एनआरआई को किडनैप करके बीस करोड़ की मांगी थी। महतपुर में ही इसने गोलियां भी चलाई थी जिसके बाद पुलिस ने करीब 210 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी तक पहुंच की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना महतपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके तीन साथी पहले गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, जबरन वसूली, हेरोइन तस्करी और अवैध हथियारों के मामले शामिल रहा है।
Advertisement




