रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चेकमेट सिक्योरिटी सर्विस द्वारा स्टाफ की सैलरी ने देने की खबर प्रकाशित होने के बाद कंपनी ने कुछ ही घंटों बाद सभी के सभी स्टाफ कर्मियों के अकाउंट में सैलरी ट्रांसफर कर दी है।
पूरे स्टाफ ने रोजाना मेल न्यूज का धन्यवाद किया और कहा कि रोजाना मेल न्यूज ने उनकी आवाज उठाई जिसके बाद उन्हें उनका हक मिला। 50 के करीब स्टाफ के सदस्यों ने रोजाना मेल न्यूज से संपर्क करके आपबीती सुनाई थी जिसकी शिकायत भी लेबर कमिशन को दी गई थी लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद भी स्टाफ के सदस्यों की सुनवाई हो गई।
Advertisement


