रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार सुबह मॉडल टाउन में आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या के बाद दूसरी बड़ी वारदात हुई। जालंधर के पार्श इलाके अर्बन स्टेट फेस टू में दिन दिहाड़े लुटेरे आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी दंपति से 19 लाख रुपए लूट लिए।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी रामानंद वर्मा अपनी पत्नी के साथ विजय नगर के एक बैंक से 17.10 लाख निकालकर तथा घर से लाए 2 लाख रुपये उसमें डालकर अर्बन स्टेट फेज 2 में किसी को देने गए थे। जब वे अर्बन स्टेट फेज 2 पहुंचे और कार पार्क की, तो उनकी पत्नी कार से उतर गईं, जबकि वह कार पार्क करने के लिए कार में बैठे थे। इसी बीच, बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के हाथ में पकड़ा हुआ बैग छीन लिया और तेज स्पीड में बाइक लेकर मौके से भाग गए। उसकी पत्नी ने तुरंत कार पार्क कर रहे अपने पति को बताया कि बाइक पर सवार युवक उसका बैग छीनकर भाग गए हैं। जिसके बाद रामानंद ने कार बैक की और अपनी कार से लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे कहीं नहीं मिले। घटना की सूचना तुरंत थाना नंबर सात की पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि वे घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं। बता दें कि आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या के बाद डीजीपी गौरव यादव भी जालंधर में ही थी और इसी दौरान दूसरी बड़ी वारदात हो गई।


