रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के रीजनल ट्रांसफर अथॉरिटी (RTA) अफसर रविंदर सिंह गिल (55) की अचानक मौत हो गई। जालंधर हाइट्स के फ्लैट के बाथरूम से उनकी लाश बरामद हुई।
जब वह घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। जिसके बाद उनकी मौत का पता चला। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि गिल को हार्ट अटैक आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक शहर बठिंडा में किया जाएगा। परिवार के लोग पार्थिव देह लेने के लिए जालंधर पहुंच गए हैं। इस मामले में किसी तरह के शक को लेकर भी पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
Advertisement


