रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच में गठजोड़ का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पार्टियों के गठजोड़ और वोटिंग के बारे में भी पूछा जा रहा है। यह एक तरह से सर्वे की वीडियो बताई जा रही है।
यह सर्वे तब आया है जब दोनों पार्टियों के गठजोड़ को लेकर चर्चाएं पूरे जोरों पर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह इसके पक्ष में बयान तक दे चुके हैं, जबकि भाजपा की प्रदेश की लीडरशिप इसे लेकर ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। वे इसका फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ने की बात कहते है। हालांकि, SAD और BJP के नेताओं ने इस तरह के सर्वे से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष का तो यहां तक कहना है कि उनकी पार्टी अकेले सरकार बनाने के काबिल हैं। ऐसा कोई भी सर्वे उनकी पार्टियों की तरफ से नहीं करवाया जा रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि फिर यह सर्वे करवा कौन रहा है।


