रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर रूरल पुलिस ने 15 घंटों में दूसरा एनकाउंटर करते हुए यूट्यूबर के घर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। देर रात यह एनकाउंटर आदमपुर के पास चूहड़वाल में हुआ जहां आरोपी को पकड़ने जालंधर पुलिस गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोली मार कर काबू कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले पुलिस ने हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी हार्दिक कंबोज निवासी यमुनानगर को गिरफ्तार किया था। आरोपी आईएसआई से संबंधित निकले हैं। गत दिवस आरोपियों ने यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के रायपुर बल्ला स्थित घर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने हार्दिक को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उसे वेपन रिकवरी के लिए ले गई थी। यहां उसने पुलिस पर छिपाई हुई वैपन से फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हार्दिक (21) यमुनानगर के शादीपुर गांव को काबू कर लिया था।




