रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 के घायल होने की खबर है।
फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) के मुताबिक, UPS कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु (हवाई) के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। FAA ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में तेज आग और मलबा दिखाई दे रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में करीब 38,000 गैलन ईंधन (करीब डेढ़ लाख लीटर तेल) भरा हुआ था, जो धमाके के बाद आग की लपटों में बदल गया। पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को घर खाली
का आदेश दिया है। साथ ही, एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया है।


