रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व आंतरिक ऑडिटर और चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर सिंह कोहली को आज कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस सतिंदर सिंह कोहली से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि 328 पावन स्वरूपों से जुड़ा यह मामला कब, कैसे और किन परिस्थितियों में सामने आया, और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी खुलासे तथा नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Advertisement


