रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बीती रात एक विधायक की पिटाई की गई। विधायक को जूतों और थप्पड़ों से पीटा गया।
यह दावा पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शीतल अंगूराल ने किया। शीतल ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट डाली और लिखा कि कल रात हुई थप्पड़ और जूतों की बरसात… क्या आप ठीक हो विधायक साहब। हालांकि शीतल अंगूराल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। वहीं शीतल की इस पोस्ट से राजनीतिक लॉबी में तहलका मचा हुआ है। सभी विधायक दावा कर रहे है कि उनका इस पोस्ट से कोई लेनदेन नहीं। शीतल अब जल्द इस पोस्ट को लेकर खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
Advertisement


