रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शिव सेना नेता सुनील कुमार बंटी की पत्नी ने थाना भार्गव कैंप में पुलिस के सामने एक पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिए। जैसे ही दूसरे पक्ष ने जवाबी हाथ उठाना शुरू किया तो बंटी पत्नी को भीड़ में छोड़ थाने के अंदर भाग गया। बंटी अन्य शिव सैनिकों नरेन्द्र थापर, इशांत शर्मा, रोहित जोशी और अन्यों को साथ लेकर एक विवाद के चलते थाने आए थे लेकिन इसी बीच भारी हंगामे के बीच जब दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे तो इसी दौरान बंटी की पत्नी ने युवक को थप्पड़ मार दिया और फिर दूसरे पक्ष के युवकों ने बंटी की पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। थाने में दोनों पक्ष भिड़ा लेकिन पुलिस मुलाजिमों ने बीच पड़ पर दोनों को साइड किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement


