रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग कर दी। बदमाश बाइक पर शॉप के बाहर आए। पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर 4 से 5 फायर किए। इसके बाद वह बाइक में
बैठकर भाग निकले।
इस दौरान बाजार में पूरी भीड़ थी, लेकिन बदमाशों को किसी का कोई खौफ नहीं था। वहीं अचानक हुई फायरिंग से दुकानदार की पत्नी घबराकर नीचे गिर पड़ी। जिससे उसे गोली लगने से बाल-बाल बच गई। सोमवार दोपहर बाद करीब 5 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे दो दिन पहले भी यहां एक शराब के ठेके पर फायरिंग हुई थी, जिसके आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।
Advertisement


