
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई। आप के नेता जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी भी वहां आ गए। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई।
आप वर्करों का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद फायरिंग की गई। आरोप है कि 15 से 20 रौंद गोलियां चलाई गई जिसमें 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। जिनकी पहचान गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44), गुरदीप सिंह (32), उदमवीर सिंह (25) साल और मनदीप सिंह (36) के तौर पर हुई है। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला गिल क्षेत्र स्थित बचित्तर नगर का है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
Advertisement


