रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में अकाली दल के युवा नेता एवं बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी मुखविंदर सिंह पर फायरिंग की गई। इस हमले में मुखविंदर को 5 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। परिवार ने हमलावरों की गिरफ्तारी और इंसाफ की मांग की है।
मामला शुक्रवार को मजीठा के गांव मरड़ी खुर्द में सामने आया। जानकारी के अनुसार, मुखविंदर सिंह सुबह अपनी भतीजी को कॉलेज बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे। भतीजी को बस में चढ़ाकर जैसे ही वे लौटने लगे, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने मुखविंदर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
Advertisement


