रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में 3 कश्मीरी घुस गए। नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि दो लड़के और एक लड़की थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया और मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक संदिग्ध हरकतें कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को कश्मीर का रहने वाला बताया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह अयोध्या क्यों आया और उसका उद्देश्य क्या था? फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement


