रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मोहाली में लालडू के नजदीक अंबाला हाईवे पर शूटर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर हुआ। जिसमें उसे गोली लगी और बाद में उसकी मौत हो गई। वह दो शूटरों का साथी था।
वहीं इस मामले में आज सुबह ही दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो सामने आई थी, जिन्होंने परफेक्ट प्लानिंग से बलाचौरिया का कत्ल किया था। हत्याकांड में इन शूटरों के अलावा टूर्नामेंट से राणा के बारे में पल-पल की रेकी और मुखबिरी करने वाले और लोग भी शामिल हैं। इनकी पहचान में पुलिस जुटी हुई है। एनकाउंटर में घायल हुआ मिड्डू तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला है। इस एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस ने द्वीट कर खुद इस इसकी जानकारी दी।


