रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। इस फैसले पर सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह राहत पवन बिश्नोई और जगतार सिंह मूसा को मिली है, जो शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी हैं। बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोलियां मारकर की गई थी। पुलिस जांच में पवन बिश्नोई पर शूटरों को राजस्थान नंबर की बोलेरो गाड़ी उपलब्ध कराने का आरोप था, जबकि जगतार सिंह पर मूसेवाला की रेकी करने का आरोप लगाया गया था।
Advertisement


