रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): माता वैष्णो देवी मंदिर में गुरुवार को हुई सीजन की पहली भारी बर्फबारी ने चादर का रूप धार कर भवन में सफेद चादर का रूप धार लिया।
बर्फ की चादर ने भवन को सजाने का काम किया जबकि दूर दूर से आए श्रद्धालु भी बर्फबारी में झूमते दिखे। हालांकि यात्रा में कोई विघ्न नहीं पड़ा है क्योंकि प्रशासन साथ के साथ बर्फ हटाने के काम में जुट गया है। इसी तरह हिमाचल के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। पंजाब के ज्यादातर सभी जिलों में गुरुवार को भारी बरसात हुई और कई जगहों पर ओलों की भी बरसात हुई।
Advertisement


