रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां ने उसे शराब पीने से रोका था। इस पर गुस्से में उसने मां के गले में स्टील का गिलास मारा और फिर गले को उसी गिलास पर रखकर ऊपर से जोर से दबा दिया।
महिला की पहचान कौडो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के देवर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था, जिसे काबू कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। आरोपी की पहचान नानक सिंह के रूप में हुई है। कौडो देवी के देवर गुरदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। भाभी की उम्र 70 साल के करीब थी। तीन बेटों में नानक सिंह मझला बेटा है। नानक सिंह शादीशुदा था और अकसर शराब पीकर मां और भाइयों से झगड़ा करता था।
Advertisement


