रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): – शहर में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और सोनू खत्री गैंग के दो शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेरना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई में गोलियां चलाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सारी कारवाई सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज के नेतृत्व में हुई। एनकाउंटर की सूचना के बाद सीपी धनप्रीत कौर समेत अन्य अधिकारी

भी मौके पर पहुंच गई। सीपी ने कहा कि दोनों तरफ से बीस गोलियां चली।
सोनू खत्री गिरोह अमेरिका से संचालित हो रहा है। पकड़े गए आरोपियों में सुखविंदर उर्फ सुखा और हरप्रीत सिंह शामिल है। दोनों आरोपियों ने जम्मू कश्मीर में दो अप्रैल 2024 को पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या की थी जिस केस में वह वांटेड भी थे। दोनों से 2 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपियों ने शहर में तीन हत्याओं को अंजाम देना था। पुलिस के इस एक्शन कारण तीन हत्याएं होने से बच गई।






