रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन की पूर्व SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को चुनाव आयोग ने बहाल कर दिया है। चुनाव आयोग ने साफ किया कि सस्पेंशन हटाने का फैसला पिछली तारीख से लागू नहीं होगा। यही नहीं, डॉ. ग्रेवाल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच का अंतिम फैसला चुनाव आयोग की मंजूरी से ही होगा।
बता दें कि तरनतारन उपचुनाव में वोटिंग से ठीक 3 दिन पहले चुनाव आयोग (ECI) ने उपचुनाव में दखल देने और पक्षपात के आरोप में रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की शिकायत पर की गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने SAD कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराकर प्रचार रोकने की कोशिश की और AAP के पक्ष में काम किया। बाद में उन्हें चार्जशीट भी जारी की गई। दूसरी ओर, उनके द्वारा दर्ज मामलों की जांच के लिए एक सीनियर IPS अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी। दिसंबर 2025 में उन्हें चार्जशीट दी गई थी, जिसका जवाब भी उन्होंने चुनाव आयोग को भेज दिया था।


