रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर में तीन बच्चों का पिता बीमारी से लड़ते लड़ते हार गया। उसने ट्रेन आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मृतक किशनपुरा का रहने वाला परमजीत सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। मृतक के तीन बच्चे थे।
जीआरपी पुलिस के अनुसार परमजीत सिंह कीर्तन करता था। कुछ समय से वह बीमार था जिसका इलाज भी चल रहा था लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। कमाई का आधा हिस्सा इलाज में खर्च हो रहा था जिसके कारण आर्थिक हालात भी खराब होते गए। इसी बात से वह परेशान चल रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के कई अंग कट कर अलग हो चुके थे और उसकी पहचान होना भी मुश्किल हो गया था। मृतक की जेबों से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement




