रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह (40) निवासी बस्ती मिट्ठू के रूप में हुई है।
थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले इस व्यक्ति के पिता की मौत हो गई थी। फिर पत्नी की भी मौत हो गई। उसके बाद से सुरिंदर सिंह परेशान था। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस सुसाइड के अन्य कारण भी खोज रही है। फिलहाल परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
Advertisement




