रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला करने वाले दोनों आतंकी बाप बेटा है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस को शक है को दोनों पाकिस्तान मूल के है।
इस हमले में अब मारने वालों की गिनती 16 तक पहुंच गई है जिसमें दस साल की बच्ची और एक इजरायली नागरिक भी शामिल है। पुलिस की जवाबी कारवाई में आतंकी साजिद अकरम मारा गया था जबकि उसका 24 साल का बेटा नाविद अकरम गोली मार कर घायल अवस्था में पकड़ा गया था। जॉब में सामने आया कि 2019 में ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी ASIO ने नवीद पर शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन उस पर कोई सबूत नहीं मिल पाए थे। साजिद अकरम 1998 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था जिसके बाद उसने वहां की महिला से शादी कर ली थी।
Advertisement


