रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। युवक का शव नीला पड़ गया था। मृतक के परिजन हत्या के आरोप लगा था है।
जानकारी अनुसार इस युवक का अपने कमरे के साथ ही रहती लड़की के साथ फ्रेंडशिप थी जिसको लेकर लड़की के परिवार वालों से उसका झगड़ा हुआ था। युवक के परिजनों का कहना है की लड़की के रिश्तेदारों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक बीते दिन काम के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। आरोप है कि राहुल (19) को लड़की वालों ने ही किडनैप करके मारपीट की और बाद में शव पेड़ से लटका दिया। युवक का शव नीला भी पड़ चुका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। राहुल दिलकुशा मार्किट में काम करता था।
Advertisement




