रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में 6-7 अगस्त की रात तीन स्थानों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे के मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मात्र 24 घंटों में इस गुत्थी को सुलझा लिया। वहीं, आरोपियों ने सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर आरोप लगाया कि उसने काम करवाने के बाद भी पेमेंट नहीं की।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की मूवमेंट ट्रैक की और 24 घंटे में उन्हें पकड़ लिया। दोनों ही आरोपी गुरदासपुर में बटाला के दर्गाबाद गांव के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे। शेरा मान ने उन्हें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यह काम करने को कहा था।
Advertisement





