रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया है। सीएम भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर बुलाए गए विधानसभा के स्पैशल सेशन में इसकी घोषणा की।
इस शहरों में श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल का गलियारा शामिल है। इन जगहों पर शराब, मीट और तंबाकू तक की बिक्री नहीं होगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार तीनों पवित्र शहरों के विकास, सफाई, सुरक्षा और धार्मिक टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाएगी और इसके लिए बजट जारी करके केंद्र सरकार से फंड की मांग की जाएगी।
Advertisement


