रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम करते वक्त मजदूरों पर टूल्स से भरे भारी कैंटर गिर गए। किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई।
इस हादसे में 9 श्रमिक घायल भी हुए है जिसमें से दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है जिसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है और अब वह अपने दो बच्चों को पाल रही थी। उसे अभी फैक्ट्री में काम करते हुए दस दिन ही हुए थे।
Advertisement


