रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गोराया में दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार चकनाचूर हो गई।
जानकारी अनुसार फगवाड़ा से गोराया साइड आ रही कार स्पीड तेज होने के कारण बेकाबू हो गई। कार पलटियां खाते हुए डिवाइडर पार कर गई और दूसरी और से सामने से आ रहे टाटा 407 से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार टोटल लॉस हो गई और कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


