रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई में हिंदूओं के इलाके में कांग्रेसी नेता मुसलिम गुर्जरों का डेरा अपने प्लाट में बनवा रखा था। इसको लेकर क्षेत्र में दो पक्षों में तनाव हो गया है। मंगलवार को इसको लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गई। इसमें डेरा हटवाने के लिए गए सरपंच और कांग्रेस नेता के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
डेरे का विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि इसके लेकर गांव के लोगों ने सरपंच को शिकायत की। इसपर सरपंच अपने पंच के साथ कांग्रेसी नेता को सुनेहा भेजा। इसमें कहा गया कि वे रिहाइशी इलाके में डेरा बंद करवा दें। क्योंकि यहां रखे गए पशुओं के कारण मोहल्ले बदबू फैली है। बार बार कहा जा रहा था कि इससे बीमारी फैल सकती है। दूसरी बात यह हिंदुओं का मोहल्ला है। यहां मुसलिम को न रखा जाए। लेकिन कांग्रेसी नेता ने उनकी बात न मानी जबरन डेरा खुलवा रहा था। जब सरपंच रजत भनोट पंचायत सदस्यों को साथ उससे बातचीत करने गया था आरोप है कि वहां पर कांग्रेसी नेता ने सरपंच और उसके साथ गए लोगों पर हमला कर दिया। इसमें मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में कांग्रेसी नेता और सरपंच के 2 साथी घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


