रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सोमवार से होने वाले ऑन लाइन चालान फिलहाल रोक दिए गए हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऑन लाइन चालान करने का डेमो पास कर लिया है लेकिन लोगों के लिए यह एक्टिव नहीं हुआ है।
सोमवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों से मीटिंग की जिसमें तय हुआ कि पुलिस अभी लोगों को और मौका देगी। दरअसल पुलिस अब लोगों को ट्रैफिक नियम और न मानने पर ऑन लाइन चालान के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए पुलिस ने शहर में साइन बोर्ड भी लगवा दिए है। एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि अभी लोगों को जागरुक करेंगें अगर फिर भी नहीं माने तो किसी भी समय ऑन लाइन चालान काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
Advertisement


