रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में ट्रक के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। उसका ड्राइवर केबिन में जिंदा जल गया।
ड्राइवर आग की लपटों के बीच से हाथ हिलाकर मदद
के लिए चिल्लाता रहा लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई करीब नहीं जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक ड्राइवर की केबिन में ही मौत हो चुकी थी। ड्राइवर मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक लेकर जा रहा था। उसने फिरोजपुर रोड पर सामान की डिलीवरी करनी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


