रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे ने एक और घर उजाड़ दिया। इस बार शिकार बना एक पुलिस कर्मचारी का 26 वर्षीय बेटा आकाश, जो फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था।
बताया जा रहा है कि आकाश पहले भी नशे की लत से जूझ रहा था और उसे कई बार नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया गया था। युवक की मौत के बाद देर रात परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आकाश के पिता अशोक सैनी, पंजाब पुलिस में होमगार्ड हैं, ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह देर रात ही बेटे को नशा मुक्ति केंद्र से घर लेकर आए थे। लेकिन सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ बाहर गया और कथित तौर पर नशे का इंजेक्शन लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसका दोस्त फरार हो गया।
Advertisement


