रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बाइक टैक्सी राइडर ने छात्रा के साथ छोड़छाड़ कर दी। बाइक पर चलते समय छात्रा को कई बार गलत तरीके से टच किया। राइडर काफी दूर तक एक हाथ से ही बाइक चलाता रहा, दूसरे हाथ से छेड़छाड़ करता रहा। घटना चंडीगढ़ की है।

जब इसका विरोध किया तो आरोपी उल्टा छात्रा को ही धमकाने लगा। छात्रा ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने बाइक की स्पीड बढ़ा ली। काफी दूर ऐसे ही चलने के बाद छात्रा ने विरोध किया तो बाइक डिस बैलेंस होकर नीचे गिर गई। छात्रा के परिजनों के आने पर आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। वहीं परिजनों का कहना है कि लड़की ने जो बाइक बुक की थी, उसकी बजाय राइड के लिए दूसरी बाइक आई। अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
Advertisement


