रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर में ठंड से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पंजाब को लेकर मौसम विभाग पहले से ही अलर्ट जारी कर चुका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक की उम्र 33 साल के आसपास है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं है। उससे कोई आईडी प्रूफ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
Advertisement




