रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के वरदान आईवीएफ सेंटर अस्पताल के बाहर फायरिंग करने के मामले में दो उच्च अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
हालांकि उन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए है लेकिन लापरवाही क्या है इसकी पुष्टि नहीं की। सस्पेंड किए ऑफिसर्स में एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और थाना 6 के प्रभारी रविंदर कुमार शामिल हैं। हालांकि इससे पहले थाना आठ के इलाके में आते संतोखपुरा में भी इसी तरह डॉक्टर के घर फायरिंग हुई थी लेकिन तब ऐसा कोई एक्शन देखने को नहीं मिला था। सूत्रों की माने तो वारदात अस्पताल के डॉक्टर को थ्रेट कॉल आई थी जिसे पुलिस के इन अधिकारियों ने नजर अंदाज कर दिया। ऐसे में उन पर यह एक्शन लिया गया। फिलहाल सस्पेंड के कारणों की पुष्टि नहीं है।
Advertisement


