रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला जिले के फगवाड़ा सब-डिवीजन में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने वीरवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह छापेमारी रात करीब 9 बजे के बाद की गई।
विजिलेंस ब्यूरो की यह कार्रवाई डीएसपी जोगिंदरपाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। गिरफ्तार किए गए एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एएसआई ने एक गांव निवासी से जुड़े एक मामले को ठीक करने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
Advertisement


