रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सेंट्रल हल्के के आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई है। रमन अरोड़ा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है।
विजिलेंस ने शुक्रवार को झंडिया वाला पीर के पास अशोक नगर में रमन अरोड़ा के घर रेड की। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा को नामजद करके यह रेड की गई। विजिलेंस के अधिकारी दबी आवाज में कह रहे है कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार करने के आदेश आ गए हैं। बता दें कि इससे पहले रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापिस ले ली गई थी। इससे पहले भी उनके गिरफ्तार होने की चर्चा छिड़ी थी जो अफवाह निकली थी। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा पर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिल कर फर्जी नोटिस जारी करने आरोप है।
Advertisement




