रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स में दिन दिहाड़े गन प्वाइंट पर 95 लाख के सोने के गहने और सवा दो लाख रुपए कैश लूटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों में से गगन भईया की दो बहने और कुशल टुंडा की पत्नी को हिरासत में लिया है। तीनों में से अभी भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है लेकिन कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तीनों की तलाश में रेड कर रही है।
पुलिस की जांच में पता लगा कि गगन भईया, कुशल टुंडा और करण तीनों ही मास्टर माइंड है। 13 दिन पहले ही गगन भईया के पिता की मौत हुई थी। गगन मूल रूप से प्रवासी है लेकिन लंबे समय से वह चप्पली चौक में रह रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर देर रात गुरदासपुर के कादियां में रहती गगन की बहन के घर रेड की। वहां पर गगन नहीं मिला तो पुलिस उसकी बहन को ले आई। भार्गव कैंप में रहने वाली गगन की दूसरी बहन भी पुलिस कस्टडी में है। कुशल टुंडा की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। सूत्रों की माने तो कुशल टुंडा के घर दो दिन में किसी रिश्तेदारी की शादी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार करके पूरी रिकवरी की जाएगी।


