रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स में गन प्वाइंट पर लाखों के गहने और कैश लूटने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीनों को एक साथ अजमेर शरीफ से काबू किया गया। जालंधर पुलिस के सीआईए स्टाफ के गगन भईया, कुशल उर्फ टुंडा और करण के इनपुट मिले थे कि वह अजमेर शरीफ में रुके हुए है। जैसे ही जालंधर पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अजमेर शरीफ इलाके की पुलिस को सूचना दी और तीनों आरोपियों की फोटो भी भेज दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि करने के लिए जालंधर पुलिस ने वहां की लोकल पुलिस के साथ वीडियो कॉलिंग करके टीमों की पहचान की और फिर आरोपियों को अजमेर शरीफ में लाने के लिए एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई। कल पुलिस इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
Advertisement


