रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश ने जम कर कहर मचाया है। यहां लोगों के घरों में बारिश के साथ आया मलबा घुस गया। कई होटल तबाह हो गए। होटलों में से नालों का पानी निकल रहा है। कई गाड़िया भी मलबे में दब चुकी है।
मनाली से पठानकोट आ रही सवारियों से भरी बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। हरियाणा के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल रहे हैं। जींद और हिसार में सुबह पांच भैंसे बारिश हो रही है। जालंधर समेत पंजाब के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। हिमाचल के साथ जिला लाहौल स्पीति, किन्नौर , चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ताजा बर्फबारी हुई है। बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा मिलेगा।

Advertisement




