रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर अलर्ट किया है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विभाग ने धुंध के साथ साथ शीत लहर की भी चेतावनी दी है। चार जनवरी को पंजाब के मौसम में बदलाव आएगा और तीन दिन बारिश पड़ने की संभावना है। इसके साथ राज्य का तापमान और गिरेगा। आज से संघनी धुंध पड़ेगी और 2 से 3 डिग्री तापमान गिर सकता है।
Advertisement




