रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के दकोहा इलाके में मंगलवार को जंगली सांभर घुस गया। जैसे ही इलाके के लोगों ने जंगली जानवर देखा तो लोगों में दहशत फैल गई। आनन फानन में जंगलात विभाग को सूचित किया गया।
जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो जाल बिछाने शुरू कर दिए गए लेकिन हर बार सांभर निकल जाता। सांभर को पकड़ने के लिए जंगलात विभाग की टीम के पसीने छूट गए। फिलहाल सांभर को पकड़ने के लिए टीमें प्रयास कर रही है। सर्दियों के इलाके में कई बार जंगली जानवर राहत पाने के लिए रिहायशी इलाकों में घुस जाते है। इससे पहले भी कई जंगली जानवर जालंधर के रिहायशी इलाकों में घुस चुके है जिन्हें जंगलात विभाग की टीमें पकड़ कर दोबारा जंगल में छोड़ चु
के हैं।
Advertisement


