रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में यूपी से बहन को मिलने आई महिला हाइवोल्टेज की तारों की चपेट में आ गई। उसी वक्त जोरदार धमाका हुआ और महिला की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुन कर जब परिवार के सदस्य छत पर आए तो महिला की अधजली लाश मिली। मृतका की पहचान प्रीति पत्नी प्रमोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
महिला आठ दिन पहले यूपी से जालंधर के गांव संगल सोहल में बहन के घर आई थी। उसकी बहन रविवार सुबह कपड़े धो रही थी जबकि प्रीति कपड़े छत पर सुखाने को डाल रही थी। घर की छत से गुजरने वाली हाइवोल्टेज की तारों ने प्रीति को अपनी तरफ खींच लिया था। मृतका की चार साल की बच्ची है।
Advertisement




