रोजाना मेल (पानीपत): हरियाणा के पानीपत में तीन दिन पहले दफनाई 17 बच्चों की मां का शव बुधवार को कब्र खोद कर निकालना पड़ा। महिला का शव अधजली हालत में मिला था। पहले तो रिश्तेदारों ने इसे हादसा बताते हुए दफना दिया लेकिन उसकी बेटी को पता चला तो उसने हत्या के आरोप लगाए जिसके चलते काफी हंगामे के बाद शव को निकालना पड़ा।
दरअसल सलामती शेख से 17 बच्चों को जन्म दिया था जिसमें से उसकी बेटी बिनोद को छोड़ कर बाकी सभी बच्चों की मौत हो चुकी है। तीन दिन पहले सलामती शेख का अधजली हालत में शव मिला था। दो दिसम्बर को जब सलामती की मौत हुई तो बिनोद समालखा गांव में अपने मायके घर थी। उसके रिश्ते फिरोज ने उसे बताया था कि सलामती शेख की मौत हो गई है। जब वह अपने मायके पहुंची तो पता लगा कि मां को दफना दिया गया है। जिस कमरे में मां का शव मिलने का बताया गया था वह जब उक्त कमरे में गई तो वहां आग से जलने के निशान थे। बाद में पता लगा कि मां का शव भी अधजली हालत में मिला था। विनोद ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हरियाणा पुलिस पहुंच गई। वहीं रिश्तेदारों से इसे हादसा बताया। पुलिस ने कब्र खोद कर सलामती का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। बिनोद का कहना है कि उसकी मां की हत्या की गई है। पुलिस का का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा।




