रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सुच्ची पिंड के पास स्पीडवेज टायर्स नाम की फैक्ट्री में वुडलैंड के नकली शूज़ बनाने के शक में दिल्ली से आई कंपनी के अधिकारियों की टीम और जालंधर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है। हालांकि रोजाना मेल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि स्पीडवेज टायर्स फैक्ट्री के मालिकों का वुडलैंड शूज़ का कॉन्ट्रेक्ट भी चला था लेकिन कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बावजूद फैक्ट्री मालिक वुडलैंड के नकली शूज़ बना रहे थे।
मौके पर मौजूद थाना रामामंडी की पुलिस का कहना है कि वुडलैंड कंपनी के अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश लेकर आए है। शूज़ नकली है या असली यह जांच का हिस्सा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Advertisement


