रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी को गिरफ्तार कर लिया है। बेरी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी के वर्कर थाना भार्गव कैंप के बाहर इकट्ठा हो गए हैं।
दरअसल हाल ही में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई मनमीत कौर का विरोध करने के लिया रजिंदर बेरी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मनमीत कौर के घर बाहर धरने पर बैठे थे। इसी कारण बेरी को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
Advertisement




