रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में पुलिस थाने में युवक की मौत हो गई। पुलिस युवक को रात को घर से उठा लाई थी। उस वक्त परिवार को इसकी कोई वजह नहीं बताई गई। सुबह परिवार के लोग थाने में खाना लेकर पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि उसे बुखार है।
दवाई दिलाने के लिए ले गए हैं। मगर, थोड़ी देर बाद कहा कि युवक की मौत हो चुकी है। इस पर परिवार के लोग भड़क उठे। मां ने रोते हुए कहा- मेरे बच्चे नूं पुलिस वालेयां ने कुट-कुट मारेया, मैंनू मेरा बच्चा वापस चाहीदा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस थाने में मारपीट से युवक की मौत हुई है। थाने की पुलिस इस बारे में कुछ कहने से बच रही है। डीसीपी रविंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करेंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के बारे में पता चल सकेगा।
Advertisement


