रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में एक युवा कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की शादी दो दिन बाद होनी थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आज उसके घर में शगुन का फंक्शन भी था। मृतक इकलौता बेटा था और उसका विवाह जालंधर की रहने वाली युवती से तय हुआ था।
परिजानों ने बताया कि आज (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने बाथरूम से फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब वो घर में नहीं दिखा तो घरवालों ने उसे तलाशा और कमरा खोलकर देखा, तो वो फंदे पर लटका मिला। कमरा खोलने के बाद बाथरूम में जाते ही चीख पुकार मच गई। युवक को फंदे से उतारकर परिजन अस्तपाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


