रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक युवक को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पुलिसकर्मी उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगे। उसका फोन भी ले लिया। इसके बाद परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया। गाड़ी से युवक को बाहर निकाल लिया। उसका फोन भी वापस ले लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी वहां से चली गई।
पुलिस का कहना है कि जालंधर में 2-3 दिन पहले एक ड्रोन चोरी हुआ था। आशीष नाम के युवक ने ही उसे ड्रोन लेकर शादी में भेजा था। अब उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस आशीष को लिए बिना ही वापस लौट गई।
Advertisement


