रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांधी कैंप में नशे की ओवरडोज से 23 साल के युवक की मौत हो गई। हाल ही में भोगपुर में नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे दो युवकों की भी मौत हो गई थी लेकिन अब सवाल पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध पर लगने शुरू हो गए है।
कहा जा सकता है कि अभी भी गलियों मोहल्लों में से नशा खत्म नहीं सका है। बात अगर गांधी कैंप की करे तो नशेड़ियों ने एक नशा बेचने वाले के घर के घर को ही ड्रग हाउस बना रखा था। मृतक की पहचान विशाल निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। विशाल के बड़े भाई की मौत भी चार माह पहले नशे के कारण हुई थी। आसपास के लोगों ने कहा कि जहां से विशाल से शव मिला वहां पर अक्सर लोग नशा करने आते है। पार्षद पति चरणजीत ने कहा कि वह पुलिस को बता चुके है लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। थाना एक की पुलिस ने परिवार के विरोध के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


